जातपात का भेद मिटाकर एकजुट हो हिन्दू सम्मेलन में शामिल हुए हजारों लोग

कुरावर। नगर मे हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ. समूचे नगर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा के साथ दीप प्रज्जवलित किए गये. दीपावली की तरह चहुंओर रोशनी जगमगा रही थी. अतिथि वक्ताओं ने जातपात का भेद मिटाकर एकजुटता का आव्हान किया.

राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर नगर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. गांव में स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से भगवान श्री रामचंद्रजी के रथ के साथ विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई. सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भजन गाते हुए ढोल-ढमाके, डीजे के साथ चल रहे थे. आतिशबाजी की गई. महिलाएं कलश लिए चल रही थी. जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया.

धर्मसभा में शामिल हुए हजारों लोग स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में धर्म सभा का आयोजन किया गया. साधु संतों ने प्रभावी उद्बोधन दिया. आदर्श पब्लिक स्कूल, केडीपीएस स्कूल, कृष्णा हाइट् स्कूल, शौर्य पब्लिक स्कूल, श्री गुरु जी सेवा समिति, लर्निंग टेंपल स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी.

Next Post

भक्तों को दर्शन देने रथ पर निकली माँ फलौदी बसंत पंचमी पर श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ निकली शोभायात्रा

Fri Jan 23 , 2026
ब्यावरा।बसंत पंचमी का पर्व नगर सहित जिले भर में श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ मनाया गया. नगर में परंपरानुसार माँ फलौदी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. रथ में सवार होकर माँ फलौदी भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकली. माँ फलौदी के जयकारों से समूचा वातावरण ममतामयी हो गया.   […]

You May Like

Play sound