
दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उनके और इंस्पेक्टर अरुण कुमार के ट्रांसफर रद्द करने की मांग की थी। दोनों अधिकारियों का 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में एक वकील से विवाद के बाद ट्रांसफर हुआ था। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने ACP के कथित विवादित बयानों पर स्वतः संज्ञान लेने से इनकार करते हुए औपचारिक याचिका दाखिल करने को कहा है।
