
नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर मंगलवार सुबह बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ। लैंडिंग की कोशिश के दौरान फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के दो हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। हादसे में भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल और दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नेपाल के पहाड़ी इलाके, बदलता मौसम और जोखिम भरे हेलीपैड हादसों की प्रमुख वजह बन सकते हैं।
