सीहोर। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन एवं पौधारोपण कार्यक्रम स्थापना दिवस मनाया गया. संयोजिका श्रीमती शोभा चांडक ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को समझाया. सचिव रवि ठाकराल समिति के अध्यक्ष रितेश राठौर, सचिव नवीन सोनी, शोभा चांडक, समिति के सदस्यगण डॉ. गगन नामदेव एवं अरविंद गुप्ता ने शिक्षिका अर्चना तिवारी का सम्मान किया. श्रीमती अर्चना तिवारी विगत 40 वर्षों से विद्यालय को सेवा दे रही हैं एवं इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा भी रही हैं. इसके साथ ही प्राचार्य जगन्नाथ सोहगपुरे का भी सम्मान किया गया. वहीं 5 मेधावी विद्यार्थियों को भारत को जानो पुस्तक देकर सम्मानित किया गया. अंत में विद्यालय परिवार एवं समिति सदस्यों ने मिलकर विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया.
