देहरादून, सितम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “हम तब भी जीते थे, हम आज भी जीते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 एशिया कप का फाइनल मुक़ाबला जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
उन्होंने आगे लिखा, “हमे आप पर गर्व है। जय हिन्द!
धामी ने एशिया कप फाइनल जीतने पर दी भारतीय टीम को बधाई
