अडानी पावर का शुद्ध मुनाफा 5.04 प्रतिशत घटा

अडानी पावर का शुद्ध मुनाफा 5.04 प्रतिशत घटा

मुंबई, 30 अप्रैल (वार्ता) निजी क्षेत्र की प्रमुख विद्युत उत्पादक कंपनी अडानी पावर लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में सकल शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 2,737.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.04 प्रतिशत घटकर 2,599.23 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में उसे 2,599.23 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही के 2,737.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.04 प्रतिशत कम है। इस अवधि में उसकी कुल आय में 4.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 13,881.52 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,535. 60 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हालांकि उसका व्यय 10,323. 58 करोड़ रुपये से 9.2 प्रतिशत बढ़कर 11,274.32 करोड़ रुपये हो गया।

अडानी पावर ने बताया कि 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 में उसे 12,749.61 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 20,828.79 करोड़ रुपये से 38.8 प्रतिशत कम है। इस अवधि में उसकी कुल आय 60,281 .48 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,905.83 करोड़ रुपये पर आ गई। उसका कुल व्यय भी 39,489.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 42,546 .32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अदाणी पावर लिमिटेड के सीईओ श्री एस. बी. ख्यालिया ने कहा, “जैसे-जैसे हम क्षमता विस्तार के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, हमारी प्राथमिकता पूंजी और लागत दक्षता को बनाए रखते हुए प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को और अधिक धार देना है। हमारी रणनीति का फोकस मुख्य मापदंडों में क्षेत्रीय नेतृत्व को और मजबूत करना है। कंपनी अपनी गहरी और विविध विशेषज्ञता का लाभ उठाकर व्यवसाय को दीर्घकालिक लाभप्रदता और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने जोर दिया कि पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता ने उसे वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ थर्मल पावर उत्पादकों में स्थान दिलाया है और यही दृष्टिकोण आगे की विकास यात्रा में कंपनी का मार्गदर्शन करता रहेगा।”

Next Post

खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख

Wed Apr 30 , 2025
नई दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) विदेशी बाजारों में लगातार जारी गिरावट और स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा जबकि अन्य जिंसों में टिकाव रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम […]

You May Like