वर्तमान शिक्षा को समावेशी बनाना होगा: जिला पंचायत अध्यक्ष

जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित हुई विवेकानंद जी के दर्शन पर संभागीय व्याख्यानमाला

रीवा: इक्कीसवी शताब्दी के बदलते परिवेश में जहां सूचना और प्रद्योगिकी का युग चल रहा है ऐसे में स्वामी जी के चिंतन को अपनाना आवश्यक हैं. स्वामी जी शिक्षा के वर्तमान रूप को अभावात्मक बताते थे. स्वामी विवेकानंद भारतीयों के लिए पाश्चात्य दृष्टिकोण से प्रभावित शिक्षा पद्धति के स्थान पर भारतीय गुरुकुल पद्धति को अपनाने के पक्ष मे थे, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षको मे निकटता के संबंध के साथ श्रद्धा, पवित्रता ज्ञान, धैर्य, विश्वास, विनम्रता, आदर, आदि सदगुणों का समावेश हुआ करता था. वर्तमान शिक्षा में इन सभी सद्गुणों का समावेश अत्यंत आवश्यक है. उक्त उदगार जन अभियान परिषद द्वारा पेंटियम प्वाइंट महाविद्यालय रीवा में आयोजित स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर आधारित व्याख्यानमाला कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल नें व्यक्त किये.

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ हरिश्चंद द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का भारत के संतों की परंपरा मे अद्वितीय स्थान हैं और देश के बाहर जो उनको ख्याति मिली है उसका उदाहरण दूसरा नहीं है. कार्यक्रम का विषय प्रबोधन जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक ने किया, उन्होने बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में स्वामी विवेकानंद जी विचारों व दर्शन को लेकर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के प्रतिभावान छात्र. छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष व उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ उमेश पाण्डेंय, डॉ श्रवण त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ मिश्रा, एवं शैक्षणिक स्टाफ व जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अमित अवस्थी, सुषमा शुक्ला, अनीता मिश्रा, अजय चतुर्वेदी, राजेश अवधिया, धीरेन्द्र शुक्ला, एवं जन अभियान परिषद से संबंद्व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे

Next Post

मऊगंज कलेक्टर के पत्र के चार माह बाद भी नही बैठ सका मेडिकल बोर्ड

Thu Jan 23 , 2025
रीवा:मऊगंज जिला तो बन गया है लेकिन यहा अभी भी सुविधाएं नही है. मेडिकल बोर्ड यहा नही बैठ रहा, जिसके कारण दिव्यांगो को रीवा तक का सफर करना पड़ रहा है.कम से कम दो दिन मेडिकल बोर्ड मऊगंज में बैठै इसके लिये कलेक्टर ने सीएमएचओ को पत्र भी लिखा था, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।