जबलपुर: पनागर पुलिस ने नर्मदा कॉलोनी में चल रहे अवैध गैस रिफलिंग सेंटर में छापा मार कार्रवाई की। साथ ही घरेलू सिलेण्डर से अवैध रूप से वाहन में गैस रिफ्लिंग करते आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि ऑटो में गैस भरवाने वाला भाग गया।
पुलिस ने बताया कि नर्मदा कालोनी जगमोहन वार्ड पनागर में इलेक्ट्रिक मोटर पम्प के माध्यम से सटक लगाकर लापरवाही पूर्वक गैस रिफलिंग करते हुए बड्डू बर्मन 32 वर्ष निवासी नर्मदा कालोनी पनागर का आटो क्रमांक एमपी 20 आर 6257 में गैस भर रहा था। जिसके कब्जे से घरेलू सिलेण्डर, इलेक्ट्रानिक कांटा, विद्युत मोटर, एवं नगद 720 रूपये, आटो जप्त की गई।
