माड़ा पहाड़ के जंगल मे आग

चारों तरफ धुआं ही धुआं
सिंगरौली: जिले के वन परिक्षेत्र माड़ा के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। जहां चारों तरफ पहाड़ व उसके आस-पास धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। यह आग पिछले 72 घंटे से लगी हुई है। जहां कई किलोमीटर दूर तक फैल चुकी है।

आलम यह है कि ढेका, कोयलखूॅथ, असनी व रौंदी, बहेरी, सुलयारी, माड़ा समेत धरी गांव के समीप पहाड़ में आग इतनी भयावह हो चुकी है कि चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। इसका असर जंगल के आसपास बसे गांवों पर है। जहां धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे हवाएं तेज हो रही है, उसी गति से आग बेकाबू होकर फैलती जा रही है। हालात यह है कि कई किलोमीटर दूरी तक आग फैल चुकी है। ग्रामीणों का आरोप यह भी है कि इसके बारे में मैदानी वन अमले को सूचना दी जा चुकी है। यहां से जंगली-जानवर जंगल छोड़ कर भाग रहे हैं और वही छोटे-बड़े पेड़-पौधे व जड़ी बुटियां भी आग में जलकर खाक हो जा रही हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना संवैधानिक

Sun Apr 6 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में निजी मेडिकल कॉलेज में लागू मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना को संवैधानिक करार दिया है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने कहा कि इस योजना के तहत समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों […]

You May Like