बांध के दो और गेट खुले, अब 7 गेट से 40 हजार 259 क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी

जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने शुक्रवार को सुबह 11 बजे इससे वर्षा जल निकासी की मात्रा 10 हजार 595 क्यूसेक से बढ़ाकर 40 हजार 259 क्यूसेक की गई। इसके लिये बांध के आधा-आधा मीटर की औसत ऊंचाई तक खुले पाँच जलद्वारों के स्थान पर 1.21 मीटर की औसत ऊंचाई तक सात जल द्वारों को खोला गया।

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गौंड के अनुसार बरगी बांध के ऊपरी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गुरुवार रात 8 बजे इसका जल स्तर 419 मीटर रिकार्ड किया गया था और इस समय बांध में 36 हजार 868 क्यूसेक वर्षा जल प्रवेश कर रहा था। बांध से जल निकासी की मात्रा बढाये जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा नदी के वर्तमान जल स्तर में 2 से 3 फुट की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा नदी के घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की है।

ज्ञात हो कि बरगी बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है। बांध के ऑपरेशनल मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक इसका जलस्तर 417.50 मीटर रखा जाना प्रस्तावित है।

Next Post

प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह कल आयेंगे बालाघाट

Fri Jul 25 , 2025
बालाघाट।मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह 26 जुलाई को बालाघाट दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 8 बजे लोलरी (नरसिंहपुर) से रवाना होकर 11:30 बजे बालाघाट पहुंचेंगे। भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की […]

You May Like