
बालाघाट।मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह 26 जुलाई को बालाघाट दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 8 बजे लोलरी (नरसिंहपुर) से रवाना होकर 11:30 बजे बालाघाट पहुंचेंगे। भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेंगे। 1:30 बजे मुलना स्टेडियम में बीसी राय ट्रॉफी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 2 बजे सांदीपनि विद्यालय के स्थापना दिवस व हितलाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3:15 बजे वारासिवनी में प्रतिमा अनावरण तथा 4 बजे खापा में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
