दुष्कर्म के आरोपी को करो जिला बदर निकाला जाए जुलुस; सौपा ज्ञापन

मुलताई: थाना क्षेत्र मे निवास करने वाली एक युवती को होटलों में जाकर दुष्कर्म करने एवं उसका वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी शेख सोमिन पिता शेख रईस के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद नगर के हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त है। हिन्दू संगठन के युवाओ ने रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में बताया पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

पीड़िता को आरोपी शेख सोमिन एवं उसके साथियो द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म तथा अप्राकृतिक कृत्य किया, इस पूरे घटना क्रम का अश्लील विडियो बनाकर वायरल किया गया। हिन्दू संगठन के लोग किसी कार्य से थाने गए तो आरोपी शेख सोमिन ने कार्यकर्ता को धमकी दी की 2 माह बाद जेल से वापस आने पर जान से मार दूंगा। आरोपी शेख सोमिन अपराधिक प्रवृति का है पूर्व मे भी आरोपी द्वारा कई अपराध किये गये है। ज्ञापन में मांग की है कि आरोपी एवं उसके परिवार वालो की सम्पति की जाँच कर आरोपी शेख सोमिन को जिला बदर किया जाए।

Next Post

DGCA ने विमानन नियमों को किया सख्त: 15 मिनट की देरी पर भी होगी जांच, इंडिगो संकट के बाद तकनीकी खामियों की निगरानी का पूरा ढांचा बदला

Thu Dec 11 , 2025
नई दिल्ली, 11 दिसंबर, 2025: हाल ही में इंडिगो की प्रभावित उड़ानों ने लाखों यात्रियों को परेशान किया था, जिसके बाद सरकार ने भविष्य में ऐसी किसी समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। देश के विमानन क्षेत्र में पहली बार तकनीकी खामियों की निगरानी का पूरा ढांचा […]

You May Like