सांसद कुशवाह ने जाजोरिया को निगम में नियुक्त किया सांसद प्रतिनिधि

ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाह ने नगर निगम ग्वालियर की परिषद एवं अन्य बैठकों में प्रतिनिधित्व के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश जाजोरिया को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।सांसद कुशवाह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि पूर्व से निर्धारित कार्यक्रमों एवं व्यस्तताओं के चलते वे नगर निगम ग्वालियर में आयोजित होने वाली बैठकों में लगातार उपस्थित नहीं हो पाते हैं। ऐसे में नगर निगम परिषद एवं अन्य बैठकों में सांसद के प्रतिनिधि के रूप में जाजोरिया, को नामांकित किया गया है।
सांसद प्रतिनिधि के रूप में जाजोरिया नगर निगम परिषद की बैठकों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में सांसद भारत सिंह का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों एवं नगर निगम से संबंधित विषयों को बैठकों में प्रभावी ढंग से रखने में सहायता मिलेगी।

Next Post

अपर ककेटो डैम के 4 गेट खोले, छोड़ा 4115 क्यूसेक पानी

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर:शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले तिघरा बांध को लेकर जल संसाधन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने के बाद अब वैकल्पिक स्रोतों से तिघरा को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी रणनीति के तहत रविवार को अपर ककेटो बांध के 4 […]

You May Like