आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार श्रमिक घायल

सिंगरौली। बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के अटारी गांव में आज दिन रविवार के शाम के वक्त तेज चमक-गरज के साथ आकाशीय बिजली के गिरी। जिसमें चार लोग घायल हो गये। घायलों को चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह पुलिस अमले के साथ तत्काल उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार आज दिन रविवार की शाम के वक्त अटारी गांव में पानी की टंकी पर काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज चमक-गरज एवं बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें राजबहादुर सिंह निवासी कछरा, धीरेन्द्र साहू निवासी निगरी, रमापति एवं तेजबली निवासी अटारी घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंच तत्काल घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई के लिए रवाना किया। हालांकि सभी मजदूरो की हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर एसपी मनीष खत्री ने उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुये बताया है कि घायलो को पुलिस तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना की है। पुलिस ने तत्परता पूर्वक घायलों को सहायता पहुंचाने में कार्य किया है, इसलिए बरक पुलिस को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Next Post

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अल्प प्रवास पर पहुंचे पवित्र एवं पर्यटन नगरी महेश्वर

Sun Aug 31 , 2025
महेश्वर। रविवार को अपने निजी प्रवास पर विश्व के एकमात्र महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पवित्र और पर्यटन नगरी महेश्वर पहुंचे । सचिन अपनी फैमिली के साथ दो दिवसीय इस प्रवास पर महेश्वर स्थित अहिल्या फोर्ट हेरीटेज होटल में रुके हैं वह यहां प्राचीन किला घाट और लोक माता देवी अहिल्याबाई […]

You May Like