
ओंकारेश्वर।
समाजसेवी हरीश शर्मा पत्नी सहित नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर शनिवार की शाम ओंकारेश्वर लौट आए।
शर्मा पत्नी संग करीब 6 महीने पूर्व ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से मां नर्मदा की परिक्रमा के लिए रवाना हुए थे उन्होंने दुर्गम रास्ते से होते हुए 6 महीने में पूरी परिक्रमा कर ओंकारेश्वर शनिवार को आ गए। उन्हें मार्ग में कई तकलीफों का भी सामना करना पड़ा वह बीमार भी हुए किंतु हार नहीं मानी और लगातार चलते रहे।
उन्होंने देश के लिए मां से खुशहाली मांगी।
इधर, ओंकारेश्वर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया ।
