प्रशासन ने मुक्त कराई 60 करोड़ की सरकारी जमीन

 

*कॉलोनी काट रहे कॉलोनाइजर पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई*

ग्वालियर। ग्राम डूंगरपुर में शासकीय भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी का अतिक्रमण हटाकर रविवार को उक्त भूमि कोजिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय भूमि पर कॉलोनी विकसित किए जाने की शिकायत मिलने पर ग्राम डोंगरपुर स्थित ली ग्रैंडियोज कॉलोनी में तहसीलदार अनिल राघव एवं पटवारी द्वारा जांच की गई, जिसमें लगभग 5 बीघा भूमि शासकीय पाई गई जिस पर अवैध अतिक्रमण कर कॉलोनी में शामिल कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम डोंगरपुर स्थित पंचायत भवन के पीछे सर्वे क्रमांक 47 रकबा 1.244 हे. शासकीय वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था, इसके संबंध में तहसीलदार अनिल राघव एवं मौज पटवारी नीरज शर्मा को मौके पर निर्माण कार्य रोकने हेतु भेजा गया तहसीलदार सिटी सेंटर अनिल राघव द्वारा मौके पर निर्माण कार्य रुकवा कर शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटावाया गया जिसकी लगभग कीमत 60 करोड़ रुपए है ।

Next Post

मालहनवाड़ा: कीटनाशक युक्त मूंग खाने से दर्जनों गौमाताओं की मौत,गौचर भूमि पर अतिक्रमण से संकट बढ़ा 

Sun May 25 , 2025
बनखेड़ी। ग्राम पंचायत मालहनवाड़ा में कीटनाशक दवाओं का मूंग की फसल पर छिड़काव किए जाने के कारण दर्जनों गौमाताओं की मौत हो चुकी है. भीषण गर्मी में किसानों द्वारा छोड़ी गई हजारों गौमाताएं खेतों में घूम रही हैं, और भूख मिटाने के लिए मूंग की फसल खा रही हैं, जो […]

You May Like