मालहनवाड़ा: कीटनाशक युक्त मूंग खाने से दर्जनों गौमाताओं की मौत,गौचर भूमि पर अतिक्रमण से संकट बढ़ा 

बनखेड़ी। ग्राम पंचायत मालहनवाड़ा में कीटनाशक दवाओं का मूंग की फसल पर छिड़काव किए जाने के कारण दर्जनों गौमाताओं की मौत हो चुकी है. भीषण गर्मी में किसानों द्वारा छोड़ी गई हजारों गौमाताएं खेतों में घूम रही हैं, और भूख मिटाने के लिए मूंग की फसल खा रही हैं, जो जहरीले रसायनों से युक्त है. इससे रोज़ाना 2 से 4 गौमाताएं दम तोड़ रही हैं.

गांव में गौचर के लिए 65 एकड़ शासकीय भूमि आरक्षित है, लेकिन इस पर बाहुबलियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है. इतना ही नहीं, शासकीय तालाबों पर भी भू-माफियाओं ने अतिक्रमण कर लिया है. पंचायत और प्रशासन पूरी तरह मौन है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. यह विडंबना है कि जहां पूरे प्रदेश में ‘जल गंगा अभियान’ जैसे कार्यक्रम चल रहे हैं, वहीं मालहनवाड़ा पंचायत में दो तालाब होने के बावजूद कोई कार्यक्रम नहीं हुआ. गऊ माता के नाम पर सरकार बनाने वाले जनप्रतिनिधि और हिंदुत्व के नाम पर वोट पाने वाले नेता भी इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं. गौसेवा की बात करने वाले समाज में आज हालत यह है कि दूध देने वाली गऊ माता को जहर खिलाया जा रहा है. जबकि राज्य सरकार जंगली जानवरों, मछलियों, मधुमक्खियों और सूअरों के लिए योजनाएं और सब्सिडी दे रही है, वहीं गौमाताओं की ओर से पूरी तरह से आंखें मूंद ली गई हैं. ग्रामीणों की मांग है कि गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए, मृत गौमाताओं की जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

इनका कहना है

मैं जांच करवा लेती हूँ तालाब और भूमि पर जो अतिक्रमण है उस पर जांच होगी आप चिंता ना करें

अंजू लोधी तहसीलदार बनखेड़ी

Next Post

भाजपा नेताओं ने सेना और जनता का अपमान किया उन्हें बर्खास्त करो 

Sun May 25 , 2025
इटारसी। पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक सेना व जनता का अपमान कर रहे हैं और पार्टी नेतृत्व की शह पर ऐसा हो रहा है। उन्होंने सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अशोभनीय टिप्पणी के लिए मंत्री विजय […]

You May Like