साइबर ठगी के करोड़ों रुपए वापस दिलवाए पुलिस ने

इंदौर: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर यह है कि पुलिस अब तक 14 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की रकम वापस दिला चुकी है. हर दिन 50 से ज्यादा शिकायतें आने के बावजूद साइबर सेल लगातार ठगों के खातों को ट्रैक कर रकम रिकवर करने में जुटी है.साइबर ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच पुलिस की सक्रियता से ठगी के शिकार लोगों को राहत मिल रही है.

रोजाना करीब 50 से ज्यादा शिकायतें पुलिस के पास आ रही हैं. पिछले कुछ वर्षों में पुलिस ने ठगी से हुए नुकसान की भरपाई में निरंतर सुधार किया है. वर्ष 2021 में पुलिस ने 1 करोड़ 37 लाख रुपए, 2022 में 3 करोड़ 92 लाख, 2023 में 5 करोड़, और 2024 में 14 करोड़ 17 लाख रुपए वापस करवाए. वहीं इस साल के पांच माह में ही पुलिस ने ठगी के शिकार लोगों को 4 करोड़ 46 लाख रुपए की वसूली कराई है. यानी हर माह करीब 90 लाख रुपए ठगी से बचाए जा रहे हैं. पुलिस की इस कामयाबी से साइबर ठगी के मामलों में उम्मीद जगी है

Next Post

6 सूत्रीय मांगों को लेकर जनजातीय विभाग कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri Jun 6 , 2025
भोपाल। राजधानी में जनजातीय कार्य विभाग परिसर में कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. यहां स्थाईकर्मी, दैनिक वेतन भोगी और अंशकालीन कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को रखा. मांगो के समर्थन में विभाग के मुख्यालय अरेरा हिल्स में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान विभाग के आयुक्त को 6 सूत्रीय […]

You May Like