ट्रिपल सी परीक्षा में फर्जीवाड़ा छात्रों की जगह 7 नकली छात्र दे रहे थे परीक्षा, 17 पर FIR; 5 को जेल भेजा

छतरपुर। पन्ना रोड स्थित प्राइवेट राजाराम आईटीआई कॉलेज में आयोजित कम्प्यूटर डिप्लोमा (CCC/ट्रिपल सी) परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। परीक्षा में सात नकली छात्रों सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम अखिल राठौर ने अचानक छापामार कार्रवाई की, जिसमें सात फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पकड़े गए। इनमें से पांच को धारा 151 के तहत जेल भेजा गया था।

आईटीआई प्रबंधन के प्रतिवेदन पर एसडीएम ने कॉलेज संचालक अशोक घोष सहित कुल 17 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। यह परीक्षा एनआईईएलआईटी आरंगाबाद की ओर से इस कॉलेज में कराई जा रही थी।

बिना ऑब्जर्वर चल रही थी परीक्षा

छापामारी के दौरान पाया गया कि परीक्षा केंद्र पर ऑब्जर्वर मौजूद ही नहीं था, जिसका फायदा उठाकर नकली छात्र आसानी से परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर गए। किसी जागरूक नागरिक द्वारा प्रशासन को सूचना देने पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

एफआईआर में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें कॉलेज संचालक अशोक घोष, राहुल सिंह, निशा राजपूत, सोनी पाल, आशू श्रीवास्तव, पवन कुमार, शिवानी कोरी, धीरेंद्र कुमार, शिवानी, सुशील वर्मा, नीरज सहित कुल 17 लोग शामिल हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह के अनुसार, इन 17 में सात नकली परीक्षार्थी, सात वास्तविक परीक्षार्थी जिनके स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी तथा तीन अन्य लोग शामिल हैं।

Next Post

बिरयानी खाने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने विक्रेता से शुरू की पूछताछ 

Sun Nov 23 , 2025
छतरपुर। नगर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार महोबा निवासी पन्नालाल अहिरवार किसी काम से छतरपुर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ठेले से बिरयानी खरीदी और वहीं बैठकर […]

You May Like

Play sound