फैंस के साथ जल्द 52 सेल्फी शेयर करेंगी जान्हवी कपूर

मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर जल्द ही फैंस के साथ जल्द ही सोशल मीडिया पर 52 सेल्फी शेयर करेंगी।

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फ्लाइट से अपनी फोटोज शेयर की हैं।इसके साथ जान्हवी ने कैप्शन लिखा है, ‘पोस्ट करने के लिए 52 और सेल्फी थीं, लेकिन उनमें बहुत सारी स्नीक पीक थे, इसलिए मैं कंट्रोल कर रही हूं और आप लोगों को असली चीज देखने के लिए इंतजार करना होगा’।

जान्हवी कपूर ने लिखा है, ‘बाकी तस्वीरें आएं, तब तक सूजी हुई आंखों के साथ हल्की धूप में भीगीं फ्लाइट से कुछ सेल्फी और ढेर सारा प्यार’। जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले 25 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह पोस्टपोन हो गई है। अब यह फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है।

Next Post

150 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी सैयारा

Thu Jul 24 , 2025
मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है।इस फिल्म में […]

You May Like