एयर इंडिया ने प्रीमियम इकोनॉमी की बुकिंग बढ़ाने के लिए शुरू किया विशेष अभियान

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी की बुकिंग बढ़ाने के लिए बुधवार को एक विशेष अभियान “द प्रीमियम यू डिजर्व” शुरू किया है।
यह अभियान 11 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य इकोनॉमी श्रेणी में यात्रा करने वाले लोगों को प्रीमियम इकोनॉमी की तरफ आकर्षित कर राजस्व बढ़ाना है।

एयर इंडिया ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसके 60 प्रतिशत विमानों में अब बिजनेस और इकोनॉमी श्रेणी के साथ प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी की सीटें भी हैं। उसने अपने बेड़े में शामिल सभी 26 बोइंग 787-8 विमानों की रिट्रोफिटिंग शुरू की है जिसमें उनमें प्रीमियम इकोनॉमी की सीटें लगायी जा रही हैं। यह कार्यक्रम अगले साल के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, बी-777 विमानों की रिट्रोफिटिंग का काम साल 2027 में शुरू होकर साल 2028 में पूरा होगा। कंपनी प्रीमियम इकोनॉमी के प्रचार का अभियान, प्रिंट मीडिया, टीवी चैनलों और डिजिटल चैनलों पर एक साथ चलायेगी। टी20 विश्व कप के दौरान भी इसका प्रचार किया जायेगा। साथ ही, होर्डिंग और पोस्टर जैसे पारंपरिक उपकरणों का भी सहारा लिया जायेगा।

Next Post

बास्केटबॉल लीग केरल का शुभारंभ

Wed Feb 11 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 11 फरवरी (वार्ता) केरल ने भारत में बास्केटबॉल ईको सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बास्केटबॉल लीग केरल (बीएलके) का आधिकारिक शुभारंभ किया है। यह फ्रेंचाइज़ी आधारित युवा लीग उभरती प्रतिभाओं के लिए एक संरचित और व्यवस्थित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से […]

You May Like