जबलपुर-भोपाल मार्ग पर भू- स्खलन, आवाजाही प्रभावित 

नरसिंहपुर। जबलपुर-भोपाल रोड पर नरसिंहपुर के बरघाटी के जंगल में घाटी की पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक भरभराकर सड़क पर आ गिरा। भूस्खलन के कारण भोपाल-जबलपुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि राहत की बात रही कि घटना के समय कोई वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया। इस घटना के बाद जबलपुर से भोपाल जा रहे लोग आगे नहीं जा पाए है।

भूस्खलन के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा फैल गया, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। फिलहाल यातायात को सिंगल लाइन के वैकल्पिक रास्ते से संचालित किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर दी। कर्मचारियों के अनुसार, सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

Next Post

खाद्य सुरक्षा की टीम को देख कर कारखाने से बाहर फेंका मावा

Thu Aug 13 , 2026
रीवा, मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर रीवा के निर्देश पर रौसर रीवा स्थित रम्पत डेयरी के कारखाना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई. टीम के अचानक पहुँचने पर संचालक रामपति यादव ने टीम के सदस्यों को बाहर रोककर अंदर जाकर संदिग्ध मावा कारखाने के […]

You May Like