मोहनगढ़ की नहरों में गंदगी और अतिक्रमण से सिंचाई का संकट

मोहनगढ़: मानसरोवर तालाब से निकलने वाली नहर कई गांवों के किसानों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन इस वर्ष नहर की न तो मरम्मत हुई और न ही सफाई कराई गई। परिणामस्वरूप खेतों तक पर्याप्त पानी न पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों को समय पर सिंचाई के लिए गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण नहरों में मिट्टी और झाड़ियां जम गई हैं, जिससे पानी का बहाव रुक गया है। वहीं मोहनगढ़, गुलाबपुरा और ग्याजीतपुरा गांवों में नहर के किनारों पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण तक कर लिए गए हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नहरों की सफाई के लिए हर वर्ष लाखों रुपये आवंटित किए जाते हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी रखरखाव के नाम पर शासकीय राशि का बंदरबांट करने में लगे रहते हैं। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र नहरों की साफ-सफाई कराकर पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।

Next Post

सीएम डॉ यादव से केंद्रीय समिति के सदस्यों ने की सौजन्य भेंट

Thu Nov 6 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण के लिए गठित केंद्रीय समिति के सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कल्याण […]

You May Like