सफाईकर्मी की मौत: SP ऑफिस के पास शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

भिंड: झगड़े में घायल सफाईकर्मी की मौत होने के बाद परिजनों और गुस्साए लोगों ने एसपी ऑफिस के पास शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आरोपियों के घरों को बुल्डोजर से गिराने की मांग की जा रही है।

मौके पर देहात, सिटी कोतवाली, फूप और बरोही थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। भवानीपुरा में सफाई कर्मचारी राजू वाल्मीकि पर लोहे की फावड़ों, सरिए और लाठियों से हमला कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल राजू को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Next Post

आंगनवाड़ी केंद्रों में कल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

Sat May 31 , 2025
ग्वालियर: महिला एवं बाल विकास विभाग ने 1 से 15 जून तक आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। इस दौरान 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए केंद्र बंद रहेंगे, लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की उपस्थिति आवश्यक होगी। बच्चों को रेडी-टू-ईट भोजन […]

You May Like