आंगनवाड़ी केंद्रों में कल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

ग्वालियर: महिला एवं बाल विकास विभाग ने 1 से 15 जून तक आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। इस दौरान 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए केंद्र बंद रहेंगे, लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की उपस्थिति आवश्यक होगी।

बच्चों को रेडी-टू-ईट भोजन वितरित किया जाएगा और केंद्रों की सफाई, मरम्मत, पोषण वाटिका की तैयारी सहित सर्वेक्षण एवं रिकॉर्ड संधारण जैसे कार्य जारी रहेंगे। नया सत्र 16 जून से शुरू होगा।

Next Post

MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा कल ,ग्वालियर में प्रशासन की तैयारी पूरी

Sat May 31 , 2025
ग्वालियर: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा भाग-1 (2024) कल रविवार, 1 जून को ग्वालियर जिले में छह परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।संयुक्त कलेक्टर देवकीनंदन सिंह के अनुसार इस […]

You May Like