एनटीपीसी कॉलोनी में धू-धूकर जल गई कार

सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्यनगर कॉलोनी के एनएच-1 क्षेत्र में सोमवार की शाम के वक्त एक खड़ी कार में अचानक आग लगी और देखते ही देखते कार धू-धूकर जल गई। हालांकि सीआईएसएफ एवं दमकल जब तक में पहुंचता, तब तक में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनटीपीसी विंध्याचल के एनएच-1 क्वाटर नम्बर 271 के सामने नगर निगम सिंगरौली में पदस्थ आरसी शर्मा के यहां रामफल मित्तल आये थे और कार को घर के सामने खड़ी कर, जैसे ही आरसी शर्मा के कमरे के अंदर प्रवेश किय, अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ज्वाला का रूप धारण कर ली।

वहीं सीआईएसएफ एवं दमकल की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वाहन को बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी विंध्यनगर पुलिस को दी गई इै। टीआई अर्चना द्विवेदी के अनुसार प्रथम दृष्टिया में शॉट सर्किट कारण हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

विंध्याचल परियोजना: 4783 मेगावाट क्षमता के साथ एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की आठवीं बड़ी परियोजना

Tue Mar 31 , 2026
विंध्यनगर: एनटीपीसी की विंध्याचल परियोजना एशिया की सबसे बड़ी एवं विश्व की आठवीं सर्वाधिक विद्युत उत्पादन वाली परियोजना है, जिसकी वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 4783 मेगावाट है, जो कोयला, सोलर एवं हाइड्रो से उत्पादित होती है। विंध्याचल परियोजना विस्थापित कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है।यह बातें विंध्याचल परियोजना […]

You May Like