एसआईआर में जुटे अधिकारी ने दिखाई मानवता, किया रक्तदान

जबलपुर। एक ओर जहां एसआईआर कार्य में अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, वहीं जरूरत पड़ने पर वे अपने मानवीय कर्तव्यों को भी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभा रहे हैं। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण जबलपुर में देखने को मिला। लखनादौन से इलाज के लिए जबलपुर आईं शैलकुमारी वस्त्रकार सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थीं। उनकी स्थिति गंभीर थी और हीमोग्लोबिन मात्र 4 ग्राम होने के कारण डॉक्टरों ने तत्काल दो यूनिट रक्त की व्यवस्था करने की सलाह दी। इस आपात स्थिति की जानकारी एसआईआर कार्य में लगे असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर अमित गोलाइत को दी गई। जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना देर किए रक्तदान के लिए अपनी सहमति दी और समय पर रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई श्री गोलाइत का यह कदम न केवल मानवीय संवेदना का परिचायक है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी देता है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाना भी उतना ही आवश्यक है।

Next Post

एम्स ने युवा वयस्कों की अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीके के बीच संबंध को नकारा

Mon Dec 15 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किए गए एक व्यापक एक वर्षीय शव परीक्षण-आधारित अवलोकन अध्ययन में कोविड-19 टीकों की सुरक्षा की पुष्टि करते हुए पाया गया कि युवा वयस्कों में अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीकाकरण के बीच कोई संबंध नहीं है। अध्ययन में बताया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।