बस की चपेट में आने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के सिमरिया में बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक पैदल जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित बस की चपेट में आया। जानकारी अनुसार पप्पू पिता गोरेलाल सिरसाम उम्र 27 साल रंगारी गांव का रहने वाला है। वह सुबह 8 बजे घर से काम करने के लिए सिमरिया निकला था। वह अन्य वाहन से सिमरिया पहुंचा था। सिमरिया में उतरने के बाद वह पैदल जा रहा काम करने जा रहा था। तभी एक बोलेरो ने बस को कट मार दिया। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ गई। इस दौरान वह बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

संस्कृति गुप्ता,विधि केसरवानी और स्नेहा जायसवाल सम्मानित

Sun May 25 , 2025
सीधी। गंगोत्री रिसोर्ट में व्यापारी संघ सीधी एवं युवा व्यापारी संघ सीधी द्वारा वूमेन्स प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाली सबसे कम उम्र की संस्कृति गुप्ता 10 मैच खेल कर फाइनल में जीत हासिल कर सीधी वापस आने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्कृति […]

You May Like