पहलगांव हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका

भोपाल।राजधानी के वक़्फ़ बोर्ड कार्यलय के सामने शहर के मुस्लिम समाज और वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सन्नवर पटेल द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पकिस्तान का पुतला जलाया गया दरअसल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आतंकवादियों और पाकिस्तान की निंदा हो रही है. इसी तारतम्य में 23 अप्रैल बुधवार को वक़्फ़बोर्ड कार्यालय के सामने अधयक्ष सन्नवर पटेल के नेतृत्व में शहर के मुस्मिल समाज के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया इस आतंकी हमले में भारत के 27 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आयी है जिसने सारे देश को हिला कर रख दिया है पुतले को फूंकते समय मुस्लिम समाज और अन्य सभी लोगों द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद के प्रति आक्रोश जताया गया, वही दूसरी और भोपाल के चारबत्ती चौराहे पर कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में भी प्रदर्शन हुआ. जहां पर बड़ी संख्या में महिलाएंऔर छोटी- छोटी बच्चिया मौजूद रही.

जम्मू-कश्मीर में हुए इस अप्रिय कृत्य ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, जिसकी भोपाल और देश का मुस्लिम समाज सख्त निंदा कर रहा है, इसलिए आज वक़्फ़ बोर्ड के कार्यलय के बाहर पाकिस्तान और आतंकवादियों के पुतले को जलाया गया है. और इसके साथ हमें देश की सरकार पर पूरा विश्वास है की वह चुप नहीं बैठेगी और पाकिस्तान और इन आतंकवादियों के खिलाफ कोई न कोई कड़ा कदम ज़रूर उठाएगी

-डॉ. सन्नवर पटेल, वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष

Next Post

अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के पीतल के घंटे किए पार

Wed Apr 23 , 2025
दतिया। ग्राम उदगवा, थाना जिगना क्षेत्र में अघोरी बाबा मंदिर पर अज्ञात चोरों ने पीतल के घंटों को पार कर चोरी की घटना को, अंजाम दिया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। पीतल के घंटों की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रूपया बताई जा रही है। ग्रामीणों ने […]

You May Like