
दतिया। ग्राम उदगवा, थाना जिगना क्षेत्र में अघोरी बाबा मंदिर पर अज्ञात चोरों ने पीतल के घंटों को पार कर चोरी की घटना को, अंजाम दिया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। पीतल के घंटों की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रूपया बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आज स्थानीय थाने पर पहुंच कर ज्ञापन देकर चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने हेतु थाना प्रभारी से आग्रह किया।
