
शिवपुरी। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंघिया के मार्गदर्शन में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) शिवपुरी के युवाओं और महिलाअें को स्व-रोजगार स्थापित करने के लिये प्रधानमंत्री मुद्रालोन शिविर आयोजित करेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई विभाग द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में जिला उद्योग एवं रोजगार केन्द्रों को निदेर्शित किया गया है कि कैट के साथ मिलकर प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन शिविर आयेाजित किये जाये। इसी तारतम्य में आज कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन, जिला महामंत्री सौरभ सांखला, ताराचंद गर्ग, श्री अशोक सक्सैना अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसियेशन जिला शाखा शिवपुरी आदि के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन से कलेक्ट्रेट में मुलाकात की। मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष इंजी. पवन जैन ने बताया कि तीन चरण में मुद्रा लोन शिविर आयोजित होगा।
