
आलीराजपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय उमराली से बच्चों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर बच्चों से मिलने मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर उन्होंने बच्चों को समझाइश देते हुए कहा कि उनकी शिकायतों का जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि बच्चों की शिकायत एवं जांच समिति के प्रतिवेदन पर विद्यालय प्राचार्य को भोपाल अटैच किया गया है साथ ही अन्य 3 शिक्षकों को कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी मनोज गरवाल, सहायक आयुक्त संजय परवाल, नायब तहसीलदार श्रीमती रानू माल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
