
अशोक नगर। मुगल काल में आक्रांता शासक द्वारा भारत के प्राचीन सनातन हिंदू धर्म के मंदिरों पर क्रूरता पूर्वक आक्रमण कर उन्हें नष्ट किया गया इन्हीं में से एक गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक आक्रमण को 1000 वर्ष पूर्ण होने, मंदिर के पुनः जीर्णोद्धार के करीब 80 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी के मार्गदर्शन में जिले भर के सभी 17 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिवालयों पर पहुंच कर पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि अशोक नगर मंडल में स्थानीय पुराना बाजार स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी में कार्यकर्ताओं द्वारा जाप किया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष नीरज मनोरिया,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी,मंडल प्रभारी धर्मेंद्र रघुवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष प्रांजल जैन सहित नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। इस दौरान नपाध्यक्ष श्री मनोरिया ने बताया कि आक्रांताओं द्वारा आघात पहुँचाने के बावजूद भी सोमनाथ महादेव आज सम्पूर्ण विश्व में श्रद्धा,आस्था और सनातन चेतना के अमर प्रतीक बने हुए हैं। इसी पावन अवसर पर आज हजारेश्वर महादेव मंदिर में अशोकनगर नगर मंडल द्वारा ॐकार का सामूहिक जाप किया गया। इसी तरह पछार मंडल में अध्यक्ष सनत शर्मा एवं मंडल प्रभारी सलिल त्रिपाठी के निर्देशन में युगल सरकार मंदिर स्थित शिव मंदिर पर पंचाक्षरी मंत्र का जाप कर प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी डॉक्टर संजय श्रीवास्तव बलराम सेन संतोष रजक श्रीपाल यादव लखन यादव वर्षा बड़कुल माधोराज यादव, नरेश देवलिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
