जबलपुर : धोखाधड़ी के प्रकरण में दंडित बंदी को नरसिंहपुर जेल से के न्द्रीय जेल जबलपुर में दाखिल कराया गया था जिसकी शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई और उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मामले की अब न्यायिक जांच होगी।पुलिस के मुताबिक शनिवार को जेल प्रहरी ने सूचना दी कि धोखाधडी के प्रकरण में आजीवन कारावास के दण्ड से दंण्डित बंदी अजीत राम साहू 74 वर्ष निवासी इंद्रावती पोस्ट टेडेसरा थाना सोमनी जिला राजनांद गॉव को नरसिंहपुर जेल से 4 जनवरी 26 को उपचार के लिए केन्द्रीय जेल जबलपुर में दखिल कराया गया था।
सुबह अजीत राम साहू का स्वास्थ खराब होने पर मेडिकल कालेज भेजा गया मेडिकल कालेज में डाक्टर ने चैक कर अजीत राम साहू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मे लिया है। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे आगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
