संकल्प से समाधान अभियान: रीवा संभाग में 112259 आवेदन पत्र प्राप्त हुए

रीवा। रीवा संभाग के सभी जिलों में 12 जनवरी से 31 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर आमजनता से पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं. आमजनता की समस्याओं से जुड़े आवेदन पत्रों का भी निराकरण किया जा रहा है. आवेदन पत्रों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर विभागवार दर्ज किया जा रहा है. इसके साथ-साथ आवेदन पत्रों के निराकरण की भी जानकारी पोर्टल में दर्ज की जा रही है. रीवा संभाग में अब तक आमजनता से 112259 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. इनमें से 71070 आवेदन पत्र मंजूर कर लिए गए हैं. इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि आवेदन पत्रों के निराकरण की लगातार कार्यवाही की जा रही है. कमिश्नर ने बताया कि संभाग में 3 फरवरी तक सतना जिले में लगाए गए शिविरों में 35405 आवेदन पत्र प्राप्त हुए. इनमें से 30738 आवेदन पत्र मंजूर कर लिए गए हैं. रीवा जिले में कुल 31948 आवेदन पत्र प्राप्त हुए. इनमें से 18539 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं. सिंगरौली जिले में प्राप्त 15904 आवेदनों में से 6333 तथा सीधी जिले में प्राप्त 15023 आवेदन पत्रों में से 7106 आवेदन पत्रों को मंजूर कर लिया गया है. इसी तरह मैहर जिले में प्राप्त 10128 आवेदन पत्रों में से 5998 तथा मऊगंज जिले में प्राप्त 3851 आवेदन पत्रों में से 2356 आवेदन पत्र मंजूर कर लिए गए हैं. शेष लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है. शिविरों में श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, नगरीय निकाय, सामान्य प्रशासन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र मिल रहे हैं.

Next Post

गुमटी हटाने तक सिमटा नगर निगम का अतिक्रमण-स्वच्छता अभियान

Thu Feb 5 , 2026
रीवा। नगर निगम द्वारा इस समय अतिक्रमण स्वच्छता अभियान के तहत गोमतियां हटाई जा रही है. यह कार्यवाही चिन्हित कर की जा रही है. जिसकी पहुंच है उस पर कार्यवाही की गाज नही गिर रही है. निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार विद्यालयों के आसपास स्वच्छता एवं छात्र सुरक्षा […]

You May Like