कटंगी में एक्सीडेंट: आधा दर्जन घायल 

जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।‌

पुलिस ने बताया कि नितिन कुमार 25 वर्ष निवासी पिठवानी गाडरवारा जिला नरसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कैमोरी से डुंगरिया के बीच पुलिया पर स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस एक्स 9391 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके पिता नेपाल की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया, जिससे उसके पिता एवं मोटर सायकल में पीछे बैठे चाचा सुंदर एवं मुकेश कुमार गिर गये, सभी को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं हैं। इसी प्रकार तिलक लोधी 25 वर्ष निवासी ग्राम धनगुवां जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़रिया के पास मारूती कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 7892 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके आगे मोटर सायकल से चल रहे पूरन यादव, शेख हारून एवं कन्हैया की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे तीनों गिर गये, सभी के हाथ पैर में चोटें आईं हैं।

Next Post

IEEHE भोपाल में तिलक एवं पुष्प वर्षा कर नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत 

Tue Jul 1 , 2025
भोपाल।उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल में आज नवीन सत्र 2025-26 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ‘दीक्षारम्भ कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। उल्लेखनीय रूप से संस्थान में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत भारतीय परंपरानुसार तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा के माध्यम से किया गया। संस्थान के नवीन विद्यार्थियों को संस्थान की उपलब्धियों, […]

You May Like