स्टारबक्स का भारत में आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नहीं

स्टारबक्स का भारत में आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नहीं

नयी दिल्ली 16 जून (वार्ता) टाटा स्टारबक्स ने कहा है कि भारत में उसका कोई आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नहीं है और इसक लिए डॉली चायवाला के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं किया गया है।

कंपनी ने लिंकडइन पर जारी एक बयान में कहा “ हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा प्रचारित किया जा रहा है कि टाटा स्टारबक्स ने भारत में औपचारिक तौर पर ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके मद्देनजर यह स्पष्ट किया जा रहा है कि भारत में किसी को औपचारिक तौर पर ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाया गया है। विशेषकर डॉली चायवाला के साथ कोई गठबंधन नहीं किया गया है।”

कंपनी ने कहा कि किसी तीसरे पक्ष ने एक मेम बनाया जिसे गलत तरीके से वास्तविक अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। टाटा स्टारबक्स सच्ची और वास्तविक जानकारी देने के लिए कटिबद्ध है और कंपनी अपने ग्राहकों के मूल्यों में विश्वास करती है।

Next Post

डीडीसीए ने शहरव्यापी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया

Mon Jun 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने सोमवार को अपने बहुप्रतीक्षित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया। सोमवार को यहां सेंट स्टीफंस कॉलेज ग्राउंड में राष्ट्रीय राजधानी की सबसे बड़ी अंतर-क्लब प्रतियोगिताओं में से एक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत मद्रास सीसी […]

You May Like