भोपाल: अशोका गार्डन पुलिस ने तीन हजार रुपये के इनामी बदमाश, कालू उर्फ राजेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कालू लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कालू के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
