एयर इंडिया ने अमेरिका, यूरोप जाने वाली कई उड़ाने रद्द कीं

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने अपनी अमेरिका और यूरोप जाने वाली कई उड़ानों को रविवार को रद्द करने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने शनिवार को बताया कि दिल्ली से लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे जाने वाली उसकी दो उड़ानें 01 मार्च को रद्द रहेंगी। इसके अलावा मुंबई से लंदन हिथ्रो जाने वाली एक, अमृतसर से लंदन गैट्विक जाने वाली एक, दिल्ली से न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर जाने वाली एक, मुंबई से न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर जाने वाली एक, मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जाने वाली एक और दिल्ली से वियना के रास्ते शिकागो जाने वाली एक उड़ान रद्द रहेगी।

वियना के रास्ते दिल्ली से टोरंटो जाने वाली दो उड़ानें और दिल्ली से फ्रैंकफर्ट जाने वाली एक उड़ान रद्द रहेगी। मुंबई से फ्रैंकफर्ट जाने वाली एक उड़ान और दिल्ली से फ्रांस की राजधानी पेरिस जाने वाली दो उड़ानें भी रद्द रहेंगी।

इन सभी मार्गों पर वापसी की उड़ानें भी रद्द रहेंगी। रद्द उड़ानों की सूची उसने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर साझा की है।

अमेरिका और इजरायल द्वारा एक संयुक्त सैन्य अभियान में आज सुबह पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया में बनी नयी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एयर इंडिया ने इन उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। ये सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली हैं।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 11 पश्चिम एशियाई देशों की सूची जारी करते हुए विमान सेवा कंपनियों को 02 मार्च तक इनके हवाई क्षेत्र से उड़ान न भरने की सलाह दी है।

 

 

Next Post

मौत का साया टला, लगाया गया नया विद्युत पोल

Sun Mar 1 , 2026
खबर का असर जबलपुर: नवनिवेश कॉलोनी रूद्राक्ष पार्क के सामने के रहवासियों को मौत के साये के बीच से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इसकी मुख्य वजह मौत का साया बनकर सड़क से बिल्कुल नजदीक लटक रहे चालू विद्युत लाइन के तारों के झुंड को बिजली विभाग के अमले द्वारा व्यवस्थित […]

You May Like