सदी के भीषण तूफान ‘मेलिसा’ ने कैरिबियाई क्षेत्र में मचाई भारी तबाही: 30 से अधिक लोगों की मौत; क्यूबा, ​​जमैका में बाढ़-भूस्खलन का खतरा

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025 : कैरिबियाई क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सदी का सबसे भयंकर तूफान कहे जा रहे ‘मेलिसा’ ने भारी तबाही मचाई है। श्रेणी 5 का यह तूफान मंगलवार को जमैका पहुंचा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में विनाश का सिलसिला शुरू हो गया। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। तूफान क्यूबा और बहामास जाते हुए कमजोर पड़ गया, लेकिन तब तक यह हजारों घरों, सड़कों और बिजली नेटवर्क को तबाह कर चुका था।

तूफान मेलिसा से सबसे अधिक प्रभावित देशों में जमैका, क्यूबा और हैती शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश से बिजली और संचार व्यवस्था ठप हो गई है। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं, सड़कें बह गई हैं और कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हैं। जमैका के स्थानीय सरकार एवं सामुदायिक विकास मंत्री डेसमंड मैकेंज़ी ने सेंट एलिजाबेथ जिले में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) ने चेतावनी दी है कि तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद कैरिबियन के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। जमैका का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राहत कार्यों के लिए खोल दिया गया है, जहाँ से भोजन, पानी और चिकित्सा सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका क्यूबा और अन्य प्रभावित देशों के साथ खड़ा है और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। कई देशों ने नकद सहायता, खाद्य सामग्री और बचाव दल भेजने का वादा किया है।

Next Post

30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3 लाख रुपए

Fri Oct 31 , 2025
इंदौर:क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब 30 ग्राम ब्राउन शुगर अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 लाख रुपए और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. क्राईम ब्रांच आरोपी से […]

You May Like