ग्वालियर: बाबा के साथ गांव जाने की जिद कर रहे छात्र को जब पिता ने डांटा तो वह नाराज होकर घर से चला गया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के फोर्ट व्यू कॉलोनी बहोड़ापुर की है। घटना का पता उस समय चला जब देर रात तक छात्र घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला तो वह थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के फोर्ट व्यू कॉलोनी निवासी रामगोविन्द पुत्र रामनिवास ने शिकायत की है कि दो दिन पहले बाबा के साथ गांव जाने की जिद कर रहा था। जिस पर उन्होंने उसकी डांट लग दी थी। उस समय तो वह अपने कमरे में चला गया और कुछ देर बाद वह घर से बिना बताए ही निकल गया। जब देर रात तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला तो थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने छात्र के अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
