पांढुरना: नगर के बस स्टैण्ड के पास रेलवे स्टेशन मार्ग से लगे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सामने दो बाइक सवार युवकों ने गुरुवार के दिन दोपहर लगभग 12 बजे एक किसान का नोटो से भरा बैग लूटकर फरार हो रहा थे,इसी दौरान किसान द्वारा मदद के लिए पुकारने पर राहगीरों ने इन बाइक सवार युवकों का पीछा कर इसमें से एक युवक को पकड़ लिया जबकि इसका दूसरा साथी फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुचकर इस युवक को पकड़ पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रहीं हैं, वहीं पुलिस की दूसरी अलग अलग टीम दूसरे फरार लुटेरे युवक की तलाश में महाराष्ट्र सिमा की ओर जाने वाले मार्गों की रवाना होकर उसे पकड़ने में लगी हुई हैं।
