मारपीट करने पहुंचे युवकों को लोगों ने घेरा तो तान दी पिस्टल

रीवा। मामूली कहासुनी के बार मारपीट करने पहुंचे आरोपियों को लोगों ने घेर लिया. जिसके बाद लोगों को डराने के लिए आरोपियों ने पिस्टल तान दी जिससे हडक़ंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

गुढ़ थाने के बड़ागांव निवासी अभिषेक सिंह पर हमला करने के इरादे से दो आरोपी बाइक से आए थे और वहां पहुंचकर विवाद करने लगे. विवाद बढ़ता देखकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए, जिस पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने उनको घेरा तो आरोपी ने जेब से पिस्टल निकालकर उन पर तान दी. घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. लोगों के खदेडऩे पर आरोपी अपनी बाइक छोड$कर मौके से भाग गए. सूचना मिलते ही गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने पुलिस बल को मौके पर भेजा. घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने घेराबंदी की और मुख्य आरोपी अभय शर्मा निवासी ग्राम हसलो थाना नईगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से पिस्टल बरामद हुई है. आरोपियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत भी दर्ज हुई है, जिस पर एक अन्य मामला दर्ज किया गया है. डीएसपी उदित मिश्रा ने बताया कि आरोपी गांव में विवाद करने आए थे. पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Next Post

बेटे को बचाने गई माँ की हत्या, बेटा घायल

Wed Oct 22 , 2025
रीवा। रीवा शहर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जमीनी विवाद के चलते पुरानी रंजिश में आरोपियों ने पहले युवक से मारपीट की और फिर बचाने पहुंची युवक की मां को बेदम पीटा. मारपीट में घायल हुए मां बेटे में से मां की जहां उपचार […]

You May Like