हिमाचल के मैदानी इलाकों में घने कोहरे को ऑरेंज अलर्ट जारी

शिमला, 25 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों और आसपास के निचले पहाड़ी जिलों में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी गया है। साथ ही देर रात, सुबह के समय में कम दृश्यता को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र गुरुवार को यह चेतावनी जारी की। विभाग की ओर से यह परामर्श राज्य भर में चल रहे शुष्क मौसम और निचले इलाकों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के बीच आई है।

नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, राज्य में कहीं भी कोई खास बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। मैदानी इलाकों और निचली पहाड़ियों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर गया है, जबकि मध्य और ऊंचे पहाड़ी केंद्रों पर तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति में कुकुमसेरी राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में बहुत घना कोहरा देखा गया, जहां दृश्यता 30 मीटर तक दर्ज की गयी। सुंदरनगर में भी घना कोहरा छाया रहा और मंडी में हल्का कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने यात्रियों और मोटर चालकों को राजमार्गों और नदी घाटियों के पास विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Next Post

एक साल में सेंसेक्स ने दिया नौ फीसदी रिटर्न, स्मॉलकैप के निवेशकों को नुकसान

Thu Dec 25 , 2025
मुंबई, 25 दिसंबर (वार्ता) शेयर बाजार में दिग्गज कंपनियों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए साल 2025 पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा और प्रमुख सूचकांकों ने नौ से दस प्रतिशत का रिटर्न दिया हालांकि छोटी कंपनियों में निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का […]

You May Like