
रायसेन। सांची विधानसभा क्षेत्र के सलामतपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय विमल जैन के आकस्मिक निधन पर संघमित्रा होटल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय विमल जैन के राजनीतिक जीवन, सामाजिक योगदान एवं संगठन के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर स्थानीय लोग एवं पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
