
बालाघाट।लांजी तहसील के गांव अमेडा ब की रहने वाली कमलाबाई जो कि कल ठेमा गांव के घोघरा घाट से अपने पुत्र गज्जू के साथ बाढ के पानी मे बह गई थी उसकी लाश आज तकरीबन साढे चार बजे बहेला नदी घाट के पास बरामद की गई, वहीँ उसके पुत्र गज्जू का पता नहीं लग सका है, एम पी और महाराष्ट्र पुलिस एस डी इ आर एफ की टीम के साथ तलाश कर रही है, उल्लेखनीय है कि दोनों माँ बेटे कल महाराष्ट्र के चिंगलुटोला गांव से एम पी के अमेडा ब गांव आ रहे थे कि अचानक बाढ का पानी बढने के कारण दोनो बह चुके थे.
