उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

भोपाल: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अस्पताल भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

एमपी रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 का शुभारंभ, सीएम डॉ यादव ने लॉन्च की स्पेसटेक नीति

Thu Jan 15 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश में एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन को गति देने के लिए तैयार किए गए रोडमैप को प्रस्तुत किया गया।कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की स्पेसटेक नीति […]

You May Like

मनोरंजन