
सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के बसनीय मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार मार्शल वाहन ने बाइक सवार नाना-नाती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि 66 वर्षीय रामधनी गौड़ अपने नाती गुल्लू प्रसाद के साथ मोरवा से गांव गिरुई जा रहे थे। बसनीया गांव के पास सामने से आ रही मार्शल कार चालक वसंतकुमार गौड़ ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों करीब 20 मीटर दूर जा गिरे और सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को अंतिम परीक्षण के लिए चितरंगी उप स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। वहीं, घेराबंदी कर आरोपी चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।
