फल-सब्जी मंडी पहुंचे मंडी बोर्ड के आयुक्त

इंदौर. मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के आयुक्त सह प्रबंध संचालक राघवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मंडी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं, किसानों और व्यापारियों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने किसानों से चर्चा कर मंडी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली.

निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव ओपी खेड़े से मंडी में रोजाना होने वाली आवाजाही के संबंध में जानकारी ली गई. सचिव ने बताया कि मंडी परिसर में प्रतिदिन करीब 30 से 35 हजार लोगों का आना-जाना होता है, जबकि 8 से 10 हजार वाहन प्रवेश करते और बाहर निकलते हैं. इतनी बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही के चलते मंडी में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना महत्वपूर्ण है. आयुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि फल-सब्जियों की आवक और जावक के दौरान यातायात बाधित नहीं होना चाहिए. साथ ही कृषि उपज की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित करने और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.

निरीक्षण में मंडी बोर्ड और स्थानीय मंडी के अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान मंडी बोर्ड भोपाल के अधीक्षण यंत्री मधुकर पंवार, इंदौर आंचलिक कार्यालय के संयुक्त संचालक प्रवीण वर्मा, कार्यपालन यंत्री पीएल घाघरे, सहायक यंत्री कमलाकर सिंह बघेल, उपयंत्री मनोज चौधरी, मंडी बोर्ड के निज सहायक अनिल कुमार चौरे तथा मंडी निरीक्षक राधेश्याम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Next Post

जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस

Fri Oct 23 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल द्वारा जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में गाड़ी संख्या 02198/02197 के रूप में चलने वाली यह ट्रेन अब गाड़ी संख्या 20160/20159 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 20160 जबलपुर से प्रत्येक […]

You May Like