जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल द्वारा जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में गाड़ी संख्या 02198/02197 के रूप में चलने वाली यह ट्रेन अब गाड़ी संख्या 20160/20159 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 20160 जबलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23 अक्टूबर 2026 से रवाना होगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 20159 कोयंबटूर से प्रत्येक सोमवार को 26 अक्टूबर से चलेगी।

ट्रेन अपने मार्ग में नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, कणकवली, मडगांव, कारवार, उडुपी, मंगलूरु सेंट्रल, कासरगोड, कण्णूर, कोष़िक्कोड, शोरनूर जंक्शन और पालक्काड जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तमिलनाडु को रेल मार्ग से जोड़ेगी। नियमित संचालन से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को यात्रा की योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।

Next Post

जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन आज

Fri Oct 23 , 2026
सतना। राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन का जिला स्तरीय आयोजन आज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक 1, सतना में आयोजित किया जाएगा। जिला समन्वयक डॉ. रामानुज पाठक, सतना ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्थानीय […]

You May Like